Sun, 01 Nov
Breaking News
बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा |

RSETI Baloda Bazar : बलौदाबाजार में 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण का समापन, 30 दीदियों को मिली टूलकिट

Simran Mallick / Wed, Sep 16, 2026 / Post views : 63

Share:

बलौदाबाजार:

एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), बलौदाबाजार द्वारा आयोजित 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 01 सितंबर 2026 को हुआ था, जिसमें कुल 30 पशु सखी दीदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समापन समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री शिव कुमार कंवर, आरसेटी निदेशक श्री बैजनाथ कुमार, प्रशिक्षक पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. चंदन कुर्रे, आरसेटी संकाय सदस्य श्री विक्टर कोशरिया, श्री अमिश यादव तथा कार्यालय सदस्य श्री अरुण कुमार उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पशुपालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में उन्नत पशुपालन, पशुओं की उचित देखभाल, पशु स्वास्थ्य, पोषण, रोगों की पहचान एवं बचाव तथा ग्रामीण स्तर पर पशुधन विकास से संबंधित आवश्यक जानकारियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), पशु चिकित्सालय एवं डेयरी फार्म का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने आधुनिक एवं उन्नत पशुपालन पद्धतियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा तथा पशुओं के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं देखभाल की बारीकियों को समझा।

प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों का असेसमेंट कार्यक्रम छत्तीसगढ़ आरसेटी असेसमेंट कंट्रोलर श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें ईडीपी असेसर श्री सुरजीत कुमार गुहा एवं डोमेन असेसर डॉ. दिलीप कुमार सिंह देव द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। असेसमेंट में सभी 30 पशु सखी दीदियों ने सफलतापूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी 30 प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनने एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए संस्थान की ओर से टूलकिट (Toolkit) भी प्रदान की गई। टूलकिट के माध्यम से प्रशिक्षित पशु सखी दीदियां ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को आवश्यक सेवाएं एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपनी आजीविका के नए अवसर विकसित कर सकेंगी।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं आरसेटी निदेशक ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन विकास, पशुपालकों की आय में वृद्धि तथा आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Tags :

#Baloda Bazar news

#SBI RSETI

#Animal Husbandry

#Livestock Development

#Rural Employment

#Animal Health

#RSETI Training

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts