Simran Mallick / Sat, Sep 5, 2026 / Post views : 2
रायपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रायपुर पूरी तरह कृष्ण भक्ति में रंगी नजर आ रही है। शहर के अलग-अलग कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ कई स्थानों पर सांस्कृतिक आयोजन भी किए जा रहे हैं।
इस्कॉन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, महाभिषेक, भक्ति नृत्य, प्रतियोगिताएं और छप्पन भोग सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
राधा-कृष्ण के रूप में नजर आए बच्चे
जन्माष्टमी के मौके पर रायपुर के कई इलाकों में बच्चों को बाल गोपाल और राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजाया गया। छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण और राधा के रूप में लोगों का आकर्षण बने हुए हैं। घरों और मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
मंदिरों में देर रात होगा विशेष पूजन
मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था। इसी वजह से रायपुर के कई मंदिरों में देर रात विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा में शामिल होंगे।
सुरक्षा और यातायात के लिए पुलिस मुस्तैद
जन्माष्टमी के आयोजनों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के साथ यातायात पुलिस भी तैनात है। भीड़ के कारण शहर के कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित होने और जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस व्यवस्था संभाल रही है।
रायपुर में सुबह से ही जन्माष्टमी का उत्साह दिखाई दे रहा है। मंदिरों में भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर रहे हैं और देर रात होने वाले जन्मोत्सव का इंतजार कर रहे हैं।
Tags :
Cg news
#Janmashtami
#Shrikrishna
#iskconmandir
#Raipur Janmashtami
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन