Simran Mallick / Sat, Sep 12, 2026 / Post views : 7
कोंडागांव: जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अलग-अलग अनुभागों के लिए अलग तारीख निर्धारित की है। अब कोंडागांव अनुभाग में 16 सितंबर और केशकाल व फरसगांव अनुभाग में 21 सितंबर को नवाखानी का स्थानीय अवकाश रहेगा।
नवाखानी की छुट्टी में बदलाव
कोंडागांव कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना की ओर से जारी आदेश के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के मुताबिक कोंडागांव अनुभाग के लिए बुधवार, 16 सितंबर 2026 को नवाखानी का स्थानीय अवकाश रहेगा।
वहीं केशकाल और फरसगांव अनुभाग में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को नवाखानी पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यानी जिले के अलग-अलग अनुभागों में इस पर्व की छुट्टी अलग-अलग तारीख पर होगी।
छत्तीसगढ़ में तीन स्थानीय अवकाश घोषित
इससे पहले राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इनमें नुआखाई पर्व, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर इन छुट्टियों की तारीख निर्धारित करने का अधिकार संबंधित जिला प्रशासन को दिया गया है।
रायपुर जिले के लिए जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व पर 15 सितंबर 2026, महाअष्टमी पर 19 अक्टूबर 2026 और गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा। ये अवकाश रायपुर जिले के संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।
स्थानीय अवकाश को लेकर अलग-अलग जिलों में प्रशासन की ओर से जारी आदेश महत्वपूर्ण हैं। इसलिए स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी या सरकारी कार्यालय जाने से पहले अपने जिले का नवीनतम आदेश जरूर देख लें।
Tags :
#CG Public Holiday 2026 Date Changes
#CG Local Holiday
#Kondagaon Holiday 2026
#Keshkal Holiday
#Kondagaon News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन