Simran Mallick / Sat, Sep 12, 2026 / Post views : 3
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय ने विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। हालांकि, आवेदन की तारीख और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती
जारी विज्ञापन के अनुसार व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक समेत कई शैक्षणिक पदों पर भर्ती होगी। इसमें व्याख्याता हिंदी के 51, अंग्रेजी के 65, संस्कृत के 47, गणित के 49, जीव विज्ञान के 39, वाणिज्य के 104, रसायन के 44, भौतिकी के 53 और सामाजिक विज्ञान के 52 पद शामिल हैं। वहीं व्याख्याता भूगोल के 60 पद भी रखे गए हैं।
इसके अलावा शिक्षक हिंदी/संस्कृत के 34, शिक्षक अंग्रेजी के 106, शिक्षक कला के 72, शिक्षक विज्ञान के 56, शिक्षक गणित के 68, व्यायाम शिक्षक के 50, ग्रंथपाल के 60 और शिक्षक कंप्यूटर के 40 पद शामिल हैं।
गैर-शैक्षणिक पदों में प्रयोगशाला सहायक के 170, प्राथमिक शाला प्रधानपाठक के 27, पूर्व माध्यमिक शाला प्रधानपाठक के 24 और सहायक ग्रेड-3 के 10 पद शामिल हैं।
विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार
लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम और पदों के आरक्षण से संबंधित जानकारी जारी की जाएगी। फिलहाल विभाग की ओर से संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है।
अक्टूबर में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भर्ती को लेकर कहा है कि अक्टूबर में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया हर हाल में पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिवाली से पहले नियुक्ति और ज्वॉइनिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
शिक्षा मंत्री ने स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खराब छत वाले स्कूलों की जानकारी मांगी गई है और मरम्मत के लिए सरकार की ओर से हर साल बजट जारी किया जाता है।
Tags :
#CG Shikshak Bharti 2026
#Teacher Vacancy 2026
#Swami Atmanand School
#CG Government Jobs
#Shikshak Bharti Notification
#CG News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन