आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद खाली
इस भर्ती के तहत सुकमा जिले के विभिन्न ग्रामों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद तुमलगुड़ा, उरसांगल-2, मंडीमरका-02 व 03, कोण्डासांवली-01, मेड़वाही-3 और बैनपल्ली केंद्रों के लिए बताए गए हैं।
वहीं, आंगनबाड़ी सहायिका के पद मिचीगुड़ा, टेकलगुड़ा, कलाईगुड़ा, सिलगेर-2 और ताड़मेटला-02 आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त हैं।
8 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती की पात्रता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों की आधिकारिक जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लेनी चाहिए।
यहां से करें आवेदन
अभ्यर्थी निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल aww.e-bharti.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय या संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
जरूरी तारीख:
- आवेदन शुरू: 25 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 8 सितंबर 2026
- आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
- विभाग: महिला एवं बाल विकास विभाग
- क्षेत्र: सुकमा, छत्तीसगढ़
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन