Simran Mallick / Wed, Jul 29, 2026 / Post views : 39
रायपुर।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 31 जुलाई 2026 को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे जिले में विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण करने के साथ महिला एवं बाल विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगी।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार डॉ. ममता साहू प्रातः 10 बजे रायपुर मुख्यालय से धमतरी के लिए रवाना होंगी और प्रातः 11:30 बजे विश्राम गृह धमतरी पहुंचेंगी। इसके पश्चात दोपहर 1:40 बजे सखी वन स्टॉप सेंटर धमतरी का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे सिविल अस्पताल धमतरी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी।
निरीक्षण के उपरांत शाम 4 बजे विश्राम गृह धमतरी पहुंचकर अल्पाहार करेंगी तथा शाम 5 बजे विश्राम गृह धमतरी में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगी। शाम 6 बजे अग्रसेन भवन, सिहावा चौक धमतरी में आयोजित खेल उत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम के पश्चात शाम 7 बजे रायपुर मुख्यालय के लिए रवाना होकर रात्रि 9 बजे रायपुर पहुंचेंगी।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू के इस प्रवास को जिले में महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों एवं महिला-बाल विकास से संबंधित योजनाओं और व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Tags :
rashtriyasevajohar
डॉ. ममता साहू
Dhamtari Visit
Women Commission Chairperson
Dhamtari News
Dhamtari Civil
Government Inspection
विज्ञापन
विज्ञापन