Simran Mallick / Tue, Sep 1, 2026 / Post views : 1
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 1 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाले इस सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ प्रतिनिधि देश में जल सुरक्षा को मजबूत बनाने को लेकर मंथन करेंगे।
सम्मेलन में जल संरक्षण, बारिश के पानी का संग्रहण, पेयजल स्रोतों की सुरक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और जल परियोजनाओं को समय पर पूरा करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा करेंगे। साथ ही केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और भविष्य की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श होगा।
Tags :
#DelhiNews
#VishnuDeoSai
#JalShaktiMinistry
#BharatMandapam
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन