Mon, 26 Oct
Breaking News
स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर : साहू समाज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और उपचार | SP अंकिता शर्मा को PHQ का शो-कॉज नोटिस : शस्त्र पूजा में AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, SP अंकिता शर्मा से मांगा गया जवाब | अरुण साव से मिले साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल : जल्द स्वस्थ होने की कामना, महामाया देवी और माता कर्मा से की प्रार्थना | SBI डेटा लीक अलर्ट: 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड उजागर : ग्राहक सावधान: SBI Data Leak: डार्क वेब पर मिले ग्राहकों के रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू की जांच | गिधपुरी में धूमधाम से मना दशहरा, : ज्योत-जंवारा विसर्जन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रावण दहन के साथ मनाया विजयादशमी पर्व | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर : साहू समाज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और उपचार | SP अंकिता शर्मा को PHQ का शो-कॉज नोटिस : शस्त्र पूजा में AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, SP अंकिता शर्मा से मांगा गया जवाब | अरुण साव से मिले साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल : जल्द स्वस्थ होने की कामना, महामाया देवी और माता कर्मा से की प्रार्थना | SBI डेटा लीक अलर्ट: 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड उजागर : ग्राहक सावधान: SBI Data Leak: डार्क वेब पर मिले ग्राहकों के रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू की जांच | गिधपुरी में धूमधाम से मना दशहरा, : ज्योत-जंवारा विसर्जन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रावण दहन के साथ मनाया विजयादशमी पर्व | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर : साहू समाज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और उपचार | SP अंकिता शर्मा को PHQ का शो-कॉज नोटिस : शस्त्र पूजा में AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, SP अंकिता शर्मा से मांगा गया जवाब | अरुण साव से मिले साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल : जल्द स्वस्थ होने की कामना, महामाया देवी और माता कर्मा से की प्रार्थना | SBI डेटा लीक अलर्ट: 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड उजागर : ग्राहक सावधान: SBI Data Leak: डार्क वेब पर मिले ग्राहकों के रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू की जांच | गिधपुरी में धूमधाम से मना दशहरा, : ज्योत-जंवारा विसर्जन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रावण दहन के साथ मनाया विजयादशमी पर्व |

: कर्मचारियों को 2 किस्तों में मिलेगा DA एरियर, पेंशनरों को 15% तक अतिरिक्त पेंशन

Simran Mallick / Tue, Sep 8, 2026 / Post views : 50

Share:

अमरावती: त्योहारी सीजन से पहले आंध्र प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए सरकार ने कई बड़े फैसले किए हैं। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कर्मचारियों के वेतन संशोधन के लिए 12वें वेतन संशोधन आयोग (PRC) के गठन को मंजूरी दी है। इसके साथ ही दो लंबित महंगाई भत्ते (DA) की किस्तें जारी करने और बुजुर्ग पेंशनरों को उम्र के आधार पर अतिरिक्त पेंशन देने का फैसला किया गया है।

दो लंबित DA किस्तों का मिलेगा भुगतान

सरकार के फैसले के मुताबिक कर्मचारियों को दो लंबित DA किस्तों का भुगतान किया जाएगा। ये किस्तें 1 जुलाई 2024 और 1 जनवरी 2025 से लंबित बताई गई हैं। दोनों किस्तों का भुगतान 1 अक्टूबर 2026 की सैलरी के साथ किए जाने की घोषणा की गई है।

सरकार के अनुसार इन फैसलों से राज्य के खजाने पर हर साल करीब 2,880 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। सरकार ने कहा है कि कर्मचारियों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

12वें वेतन संशोधन आयोग को मंजूरी

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में संशोधन के लिए 12वें वेतन संशोधन आयोग के गठन को मंजूरी दी है। इसका गठन 1 जुलाई 2023 से किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन इसमें देरी हुई। अब सरकार ने आयोग के गठन को हरी झंडी दे दी है।

70 और 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों को अतिरिक्त पेंशन

पेंशनरों के लिए भी सरकार ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। जनवरी 2027 से उम्र के आधार पर अतिरिक्त पेंशन देने का फैसला किया गया है।

  • 70 वर्ष से अधिक उम्र: 10% अतिरिक्त पेंशन

  • 75 वर्ष से अधिक उम्र: 15% अतिरिक्त पेंशन

इस फैसले से वरिष्ठ पेंशनरों को पेंशन राशि में अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

लीव एनकैशमेंट की राशि भी मिलेगी

सरकार ने कर्मचारियों की वर्ष 2022 की सरेंडर लीव/लीव एनकैशमेंट राशि को लेकर भी घोषणा की है। बताया गया है कि यह राशि संक्रांति पर्व तक कर्मचारियों के खातों में जमा की जाएगी।

सरकार के इन फैसलों से आंध्र प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts