Rashtriya Seva Johar / Fri, Apr 17, 2026 / Post views : 80
बालोद।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम की गूंज अब छत्तीसगढ़ के बालोद तक पहुंच चुकी है। भाजपा नेत्री श्रीमती खिलेश्वरी साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस फैसले को लोकतंत्र का क्रांतिकारी मोड़ बताया।
खिलेश्वरी साहू ने जोश भरे अंदाज में कहा, "मोदी जी ने 33% आरक्षण देकर सिर्फ सीट नहीं, सम्मान दिया है। अब देश की आधी आबादी रसोई की चारदीवारी से निकलकर संसद की चौखट पर दस्तक नहीं, दावेदारी करेगी।"
उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में जब यह बिल संसद में आया तो राह आसान नहीं थी। "लेकिन मोदी जी चट्टान की तरह डटे रहे। नतीजा सामने है — 16, 17 और 18 अप्रैल को यह बिल इतिहास रचने जा रहा है।"
खिलेश्वरी साहू का मानना है कि लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं की बढ़ती ताद 'विकसित भारत' के सपने में टर्बो इंजन का काम करेगी। "जहां नारी, वहां तरक्की। अब फैसले सिर्फ पुरुषों की बपौती नहीं रहेंगे। भारत की राजनीति को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया नजरिया मिलेगा।"
अंत में उन्होंने देश की तमाम महिलाओं की तरफ से पीएम मोदी को "दिल से कोटि-कोटि साधुवाद" दिया और कहा कि यह अधिनियम हर घर की बेटी के लिए उम्मीद की नई किरण है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन