Simran Mallick / Fri, Sep 4, 2026 / Post views : 2
रायपुर: सितंबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों और सार्वजनिक अवकाश का दौर भी शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर 2026 को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते आज कई सरकारी संस्थानों के साथ स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घोषित अवकाश के कारण सरकारी कार्यालयों में नियमित कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को सरकारी दफ्तर में कोई जरूरी काम करवाना है, तो उसे अगले कार्यदिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है।
4 सितंबर को शुक्रवार होने के बाद 5 सितंबर शनिवार और 6 सितंबर रविवार है। ऐसे में कई सरकारी कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों को लगातार तीन दिन छुट्टी का लाभ मिलेगा। त्योहार और वीकेंड एक साथ पड़ने से लोगों के लिए यह लंबा अवकाश बन गया है।
अवकाश के चलते शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर भी असर पड़ेगा। हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों पर संबंधित विभागों के नियम लागू रहेंगे ।
Tags :
#CGPublicHoliday
#HolidayNews
#Janmashtami
#GovernmentHoliday
Cgnews
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन