Mon, 24 Aug
Breaking News
कलेक्टर ने खुद संभाला मोबाइल : खेत में किया क्रॉप सर्वे | Bank Strike News Today : 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल, लगातार कई दिन प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं | : पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल पहुंचे 10 जनपथ, राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल | Bhupesh Baghel Birthday : भूपेश बघेल का जन्मदिन बना जनसैलाब का उत्सव, पाटन से रायपुर तक गूंजा जश्न | : अखिल भारतीय OBC सम्मेलन में पिछड़ों के अधिकार और सामाजिक न्याय पर हुआ गहन मंथन | CG Fake Transfer Order : फर्जी हस्ताक्षर से बनाया तबादला आदेश, BJP जिला महामंत्री समेत 4 गिरफ्तार | CG Politics : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज रायपुर पहुंचेंगे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह | iPhone 18 Pro Launch Date : लॉन्च से पहले मची हलचल, 9 सितंबर को आ सकता है Apple का नया Pro मॉडल! | Rahul Gandhi Poster : कांग्रेस दफ्तर के बाहर राहुल गांधी के ‘बैटमैन’ पोस्टर, BJP ने साधा निशाना | IGKV Paper Leak : कृषि विश्वविद्यालय में एक और पेपर लीक का खुलासा, दो परीक्षाएं रद्द; सितंबर में फिर होगी परीक्षा | कलेक्टर ने खुद संभाला मोबाइल : खेत में किया क्रॉप सर्वे | Bank Strike News Today : 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल, लगातार कई दिन प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं | : पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल पहुंचे 10 जनपथ, राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल | Bhupesh Baghel Birthday : भूपेश बघेल का जन्मदिन बना जनसैलाब का उत्सव, पाटन से रायपुर तक गूंजा जश्न | : अखिल भारतीय OBC सम्मेलन में पिछड़ों के अधिकार और सामाजिक न्याय पर हुआ गहन मंथन | CG Fake Transfer Order : फर्जी हस्ताक्षर से बनाया तबादला आदेश, BJP जिला महामंत्री समेत 4 गिरफ्तार | CG Politics : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज रायपुर पहुंचेंगे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह | iPhone 18 Pro Launch Date : लॉन्च से पहले मची हलचल, 9 सितंबर को आ सकता है Apple का नया Pro मॉडल! | Rahul Gandhi Poster : कांग्रेस दफ्तर के बाहर राहुल गांधी के ‘बैटमैन’ पोस्टर, BJP ने साधा निशाना | IGKV Paper Leak : कृषि विश्वविद्यालय में एक और पेपर लीक का खुलासा, दो परीक्षाएं रद्द; सितंबर में फिर होगी परीक्षा | कलेक्टर ने खुद संभाला मोबाइल : खेत में किया क्रॉप सर्वे | Bank Strike News Today : 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल, लगातार कई दिन प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं | : पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल पहुंचे 10 जनपथ, राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल | Bhupesh Baghel Birthday : भूपेश बघेल का जन्मदिन बना जनसैलाब का उत्सव, पाटन से रायपुर तक गूंजा जश्न | : अखिल भारतीय OBC सम्मेलन में पिछड़ों के अधिकार और सामाजिक न्याय पर हुआ गहन मंथन | CG Fake Transfer Order : फर्जी हस्ताक्षर से बनाया तबादला आदेश, BJP जिला महामंत्री समेत 4 गिरफ्तार | CG Politics : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज रायपुर पहुंचेंगे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह | iPhone 18 Pro Launch Date : लॉन्च से पहले मची हलचल, 9 सितंबर को आ सकता है Apple का नया Pro मॉडल! | Rahul Gandhi Poster : कांग्रेस दफ्तर के बाहर राहुल गांधी के ‘बैटमैन’ पोस्टर, BJP ने साधा निशाना | IGKV Paper Leak : कृषि विश्वविद्यालय में एक और पेपर लीक का खुलासा, दो परीक्षाएं रद्द; सितंबर में फिर होगी परीक्षा |

IGKV Paper Leak : कृषि विश्वविद्यालय में एक और पेपर लीक का खुलासा, दो परीक्षाएं रद्द; सितंबर में फिर होगी परीक्षा

Simran Mallick / Mon, Aug 24, 2026 / Post views : 3

Share:

रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। 20 अगस्त को बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी विषय के प्रश्नपत्र के लीक होने के बाद अब जांच में 7 अगस्त को आयोजित बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी विषय के प्रश्नपत्र के भी लीक होने की जानकारी सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दोनों परीक्षाओं को निरस्त करने का फैसला लिया है।

पेपर लीक मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने रविवार को अवकाश के दिन कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक की। बैठक में परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

दो परीक्षाएं हुईं रद्द

रायपुर पुलिस की जांच में 20 अगस्त की परीक्षा से जुड़े मामले में भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग से संबंधित कुछ छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान 7 अगस्त को आयोजित बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी प्रश्नपत्र के लीक होने की जानकारी भी सामने आई।

इसके बाद विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष एंटोमोलॉजी परीक्षा और 7 अगस्त की बीएससी कृषि प्रथम वर्ष प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया।

सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार दोनों निरस्त परीक्षाओं का आयोजन सितंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में दोबारा किया जाएगा। परीक्षा की नई तारीख विश्वविद्यालय की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा और गोपनीयता को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

दुर्ग के कॉलेज को नोटिस

पेपर लीक मामले में भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग को भी नोटिस जारी किया गया है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित नहीं कर पाने के मामले में संबंधित संस्थान के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा महाविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वरों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

छात्रों पर भी होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

रायपुर पुलिस की जांच में जिन छात्रों को मामले में दोषी पाया गया है, उनके खिलाफ विश्वविद्यालय स्तर पर भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला लिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने संकेत दिया है कि परीक्षा की गोपनीयता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब ईमेल से भेजे जा रहे प्रश्नपत्र

20 अगस्त के पेपर लीक मामले के बाद विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने परीक्षा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। 22 अगस्त 2026 की परीक्षा के प्रश्नपत्र संबंधित महाविद्यालयों को हार्ड कॉपी के बजाय पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ईमेल के माध्यम से भेजे गए।

सुबह 10 बजे होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र संबंधित महाविद्यालयों को सुबह 9:30 बजे उपलब्ध कराया गया, ताकि प्रश्नपत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विश्वविद्यालय के अनुसार 24 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं में भी यही व्यवस्था जारी रहेगी।

परीक्षा केंद्रों पर बढ़ाई जाएगी CCTV निगरानी

विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा प्रणाली को और सुरक्षित बनाने के लिए परीक्षा विभाग और महाविद्यालयों के परीक्षा हॉल में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

इसके साथ ही भविष्य की परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी विचार किया जा रहा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement