Rashtriya Seva Johar / Tue, Sep 8, 2026 / Post views : 10
रायपुर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के SC विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अंजली साहू एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष OBC विभाग तथा प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री विमल साहू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अंजली साहू एवं विमल साहू ने कहा कि श्री निर्मल कोसरे का लंबे समय का राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और कार्यक्षमता निश्चित रूप से कांग्रेस संगठन के लिए उपयोगी साबित होगी। उनके नेतृत्व में SC विभाग सामाजिक न्याय, समानता और वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन ने श्री कोसरे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर उनके प्रति विश्वास व्यक्त किया है। उम्मीद है कि वे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हुए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
अंजली साहू एवं विमल साहू ने श्री निर्मल कोसरे के सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में SC विभाग संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करेगा। साथ ही उन्होंने इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया।
Tags :
Chhattisgarh
SC Pradesh adhyaksh
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन