Tue, 27 Oct
Breaking News
सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर : साहू समाज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और उपचार | SP अंकिता शर्मा को PHQ का शो-कॉज नोटिस : शस्त्र पूजा में AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, SP अंकिता शर्मा से मांगा गया जवाब | अरुण साव से मिले साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल : जल्द स्वस्थ होने की कामना, महामाया देवी और माता कर्मा से की प्रार्थना | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर : साहू समाज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और उपचार | SP अंकिता शर्मा को PHQ का शो-कॉज नोटिस : शस्त्र पूजा में AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, SP अंकिता शर्मा से मांगा गया जवाब | अरुण साव से मिले साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल : जल्द स्वस्थ होने की कामना, महामाया देवी और माता कर्मा से की प्रार्थना | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर : साहू समाज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और उपचार | SP अंकिता शर्मा को PHQ का शो-कॉज नोटिस : शस्त्र पूजा में AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, SP अंकिता शर्मा से मांगा गया जवाब | अरुण साव से मिले साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल : जल्द स्वस्थ होने की कामना, महामाया देवी और माता कर्मा से की प्रार्थना |

BSP चोरी कांड में नया मोड़ : BSP के सबसे बड़े चोरी कांड में नया मोड़! 7 CISF जवान सस्पेंड, अभी और खुलासे बाकी

Rashtriya Seva Johar / Mon, Jul 27, 2026 / Post views : 60

Share:

भिलाई/दुर्ग।

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 250 टन लौह स्क्रैप और कीमती ऑस्ट्रेलियन कोक की कथित चोरी के बहुचर्चित मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही के आरोप में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूछताछ और आंतरिक जांच में इन जवानों की भूमिका संदिग्ध एवं लापरवाहीपूर्ण पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

GM समेत 16 आरोपी पहुंच चुके हैं जेल

इस हाई-प्रोफाइल चोरी कांड में दुर्ग पुलिस अब तक BSP के अधिकारियों, ट्रांसपोर्टर और सुपरवाइजर सहित कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बीएसपी की आंतरिक जांच में महाप्रबंधक हिमांशु भूषण मलिक, इंजीनियर एसोसिएट मनोज कुमार देवांगन और धनंजय वर्मा को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इनमें जीएम और इंजीनियर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

CISF जवानों से पूछताछ के बाद बड़ी कार्रवाई

जांच के दौरान सीआईएसएफ के निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के सात कर्मियों से गहन पूछताछ की गई थी। पूछताछ और प्रारंभिक जांच के आधार पर सीआईएसएफ मुख्यालय ने सभी सात जवानों को निलंबित कर दिया। इससे पहले मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला भी किया जा चुका है।

दो महीने बाद भी नहीं आई माइनिंग विभाग की रिपोर्ट

मामले की जांच में सबसे अहम मानी जा रही माइनिंग विभाग की लैब रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। घटना को करीब दो महीने बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट लंबित होने से जांच की रफ्तार प्रभावित हो रही है।

आरोपी का दावा, खपरी के गोदाम में छिपाया गया था ऑस्ट्रेलियन कोक

पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने स्वीकार किया है कि चोरी किया गया ऑस्ट्रेलियन कोक जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम खपरी स्थित एक गोदाम में डंप किया गया था। माइनिंग विभाग का कहना है कि वहां रखी सामग्री में ऑस्ट्रेलियन कोक, नट कोक, कोक ब्रीज और सिंटर का मिश्रण हो सकता है।

BSP की जांच टीम अब तक नहीं पहुंची

जानकारों के अनुसार, लैब रिपोर्ट आने और बीएसपी प्रबंधन द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद सामग्री वास्तव में किस श्रेणी की है। हालांकि हैरानी की बात यह है कि अब तक बीएसपी की कोई आधिकारिक टीम संबंधित गोदाम का निरीक्षण करने नहीं पहुंची है।

जांच पर सबकी नजर

250 टन स्क्रैप और कीमती ऑस्ट्रेलियन कोक की कथित चोरी से जुड़े इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सभी की नजर माइनिंग विभाग की लैब रिपोर्ट और आगे होने वाली जांच पर टिकी है, जिससे इस पूरे मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Tags :

Rashtriya sewa johar news

BSP chori

#CISF

250 टन लौह स्क्रैप

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts