Simran Mallick / Thu, Sep 3, 2026 / Post views : 5
Balodabazar: आज दिनांक 03/09/2026 को खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की मासिक बैठक जनपद पंचायत कार्यालय बलौदाबाजार के सभाकक्ष में अग्रणी जिला प्रबंधक शिवकुमार कंवर की अध्यक्षता एवं पी सी पटेल मुख्य कार्यापलन अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ l
बैठक में मुख्यतः शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से प्रधामनंत्री जी की अतिमहत्वकांक्षी योजना पीएम सूर्यघर के साथ स्व सहायता समूह लिंकेज एवं ऋण वितरण, NRLM योजना, कृषको को दिए जाने वाले ऋण किसान क्रेडिट कार्ड,डेयरी व्यवसाय, मछली पालन,पी एम स्वानिधि, पी एम विश्वकर्मा, अटल पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि पर भी चर्चा हुई.
डिज़िटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए वित्तीय साक्षरता पर जोर देते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशन में आरोह एनजीओ संस्था जो सीएफएल के माध्यम से विभिन्न स्थानों में वित्तीय साक्षरता के लिए किए जा रहे कार्यों में बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, पीआरपी सहयोग प्रदान करें.
बैठक में सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रदेव वर्मा एवं ब्लॉक के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक और ब्लॉक के विभिन्न बैंकों में कार्य कर रहे बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, पीआरपी बहुत संख्या में उपस्थित रहे.
Tags :
Cg news
#Balodabazar
#KCC
#PMSVANidhi
#PMVishwakarma
#DigitalFraud
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन