नई दिल्ली।
लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक एवं संगठनात्मक परिस्थितियों को लेकर दोनों नेताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों, संगठन की आगामी कार्ययोजना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुलाकात को छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन की आगामी रणनीति और गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Tags :
Congress party
Congress sangathan
Rajnitik vishleshan
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन