Simran Mallick / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 7
सरगुजा संभाग। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) छत्तीसगढ़ द्वारा सरगुजा संभाग के मनेन्द्रगढ़, कोरिया, सूरजपुर एवं सरगुजा जिलों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय करते हुए एक माह के भीतर सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और रोजगार की मांग को मजबूत तरीके से उठाने के उद्देश्य से ‘काम मांगो अभियान’ को प्रभावी रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ आयोजित करने तथा अधिक से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं एवं ग्रामीणों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत पंचायती राज व्यवस्था ही गांवों में लोकतांत्रिक भागीदारी और विकास को मजबूत आधार प्रदान कर सकती है।
RGPRS की राष्ट्रीय संयोजक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती सीमा बागड़ी जी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य गांवों तक लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और जनभागीदारी की भावना को पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार के साथ-साथ ग्रामीणों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी श्रीमती संगीता रजवाड़े जी ने संभाग के सभी जिलों की यात्रा एवं बैठकों में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बैठक के दौरान आगामी दिनों में सरगुजा संभाग के चारों जिलों में संगठन विस्तार, ‘काम मांगो अभियान’ एवं ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ को व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प लिया गया।
Tags :
#Rajiv Gandhi Panchayati Raj
#Surguja News
#Panchayati Raj
#Organization Expansion
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन