Simran Mallick / Thu, Aug 27, 2026 / Post views : 12
बिलासपुर: आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव श्री भूपेश बघेल जी के साथ मोहभट्ठा, सरगांव (जिला बिलासपुर) जाते समय सरगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं साथियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। साथियों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं आत्मीय भाव से श्री भूपेश बघेल जी का स्वागत किया तथा संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया।

श्री गिरीश देवांगन, पूर्व अध्यक्ष, खनिज विकास निगम एवं पूर्व प्रभारी महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्वागत के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और विश्वास कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों और हितों की आवाज मजबूती से उठाता रहेगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन