Simran Mallick / Sat, Sep 12, 2026 / Post views : 3
Bilaspur: बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रही एलायंस एयर की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के बाएं इंजन में ऑयल प्रेशर कम होने की समस्या सामने आने के बाद पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान में क्रू सदस्यों समेत 40 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, एलायंस एयर की उड़ान संख्या 9I698 ने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी थी। विमान करीब 11:58 बजे प्रयागराज पहुंचा। यहां कुछ देर रुकने के बाद फ्लाइट ने दोपहर करीब 12:33 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
मेरठ के पास आई इंजन में तकनीकी खराबी
नई दिल्ली पहुंचने से पहले मेरठ के आसपास विमान के बाएं इंजन में ऑयल प्रेशर कम होने की तकनीकी समस्या सामने आई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया।
दोपहर करीब 2:15 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
एलायंस एयर ने दी जानकारी
एलायंस एयर के प्रवक्ता के मुताबिक, विमान ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप ATR 72-600 था। विमान के एक इंजन में ऑयल प्रेशर कम होने की सूचना मिलने के बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। विमान की तकनीकी जांच की जाएगी।
Tags :
#Bilaspur News
#Flight Emergency Landing
#Alliance Air
#Bilaspur Delhi Flight
Aviation News
#Alliance Air Flight 9I698
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन