Simran Mallick / Thu, Aug 27, 2026 / Post views : 8
वूमेन्स अंपायर फाउंडेशन के द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सावन उत्सव व तीज मिलन मनाया गया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक खेलों का आनंद लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री सुनीता मानिकपुरी जी शासकीय अधिवक्ता, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर एवं पूर्व पार्षद बिलासपुर नगर निगम रहीं। उन्होंने महिलाओं को महिला उत्पीड़न, महिलाओं के कानूनी अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सावन सुंदरी का खिताब शकुन साहू एवं वंदना साहू को दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में फर्स्ट डांस – रानी साहू, गायन – प्रीति साहू, पंचवटी – रश्मि साहू एवं बेस्ट मेहंदी – पुष्पा साहू को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बहनों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शामिल सभी मातृशक्तियों को रिटर्न गिफ्ट भी दिया गया।
कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष गंगा साहू,सचिव दीप्ति साहू,कोषाध्यक्ष शुक्रिता साहू संयुक्त सचिव लक्ष्मी पोर्ते एवं सदस्य प्रेमलता ठाकुर,शारदा साहू, सुनीता साहू, प्रेमलता साहू, रश्मि साहू, माधवी साहू, पुष्पा साहू, गंगोत्री साहू, नीलम साहू, ललिता साहू, सरिता साहू, रानी साहू एवं लता साहू सहित सभी बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सावन उत्सव ने सभी बहनों के बीच एकता, उत्साह, आपसी प्रेम और महिला सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन