दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांवड़ यात्रा पर निकली एक महिला पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया। घटना में महिला और उसके साथ मौजूद दो बच्चे घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने दोनों बच्चों के साथ कांवड़ यात्रा पर जा रही थी। इसी दौरान अरसनारा और रेवलीडीह के बीच बाइक सवार अज्ञात युवक पहुंचे और महिला पर तेजाब फेंककर मौके से फरार हो गए।
अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं। तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले में जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
Tags :
CCTV camera
Tezaab attack
Jila Durg
Kavad Yatra
Nandini Thana police
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन