Simran Mallick / Wed, Oct 14, 2026 / Post views : 44
रायपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की छत्तीसगढ़ इकाई ने राहुल यादव को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। महासभा द्वारा 13 अक्टूबर को इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह यादव, राज्य प्रभारी मनोज यादव एवं राष्ट्रीय सचिव डीआर यादव की सहमति तथा प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव के अनुमोदन से की गई है।
राहुल यादव को महासभा के संगठन को मजबूत करने, समाज में एकता एवं सहयोग की भावना बढ़ाने तथा शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से समाज के संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन