RESHAM SAHU / Mon, Jul 6, 2026 / Post views : 97
रायपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 02/2026 के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती में टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 323 पद तथा टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6,234 पद शामिल हैं। ग्रेड-I पद के लिए प्रारंभिक वेतन ₹29,200 (लेवल-5) तथा ग्रेड-III के लिए ₹19,900 (लेवल-2) निर्धारित किया गया है।
अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक सुधार विंडो खुली रहेगी।


आयु सीमा
टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल: 18 से 33 वर्ष
टेक्नीशियन ग्रेड-III: 18 से 30 वर्ष (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी।)
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत अधिसूचना संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है। भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी।
यह भर्ती देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य शर्तों का विस्तृत अध्ययन अवश्य करें।
Tags :
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज पोर्टल
राष्ट्रीय सेवा जोहार
जॉब वेकेंसी इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन