नई दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे 38 वर्षीय रहाणे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक वीडियो साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी।
रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह आखिरी बार 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बने थे। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिला।
अपने संदेश में रहाणे ने कहा, "ज़िंदगी की सच्चाई यह है कि हर चीज़ की एक शुरुआत होती है और हर चीज़ का एक अंत। जब वह समय आता है, तो उसका सम्मान करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। मुझे लगता है कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही समय है।"
रहाणे भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने विदेशों में कई यादगार पारियां खेलीं और टीम इंडिया की कई ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके संन्यास के साथ भारतीय क्रिकेट के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया।
Tags :
Ajinkya Rahane Retirement
Team India News
Cricket News
BCCI News
विज्ञापन
विज्ञापन