हरिद्वार, 28 अगस्त 2026।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर योगगुरु बाबा रामदेव ने अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत की ओर दोस्ती और भाई-बहन के स्नेह का हाथ बढ़ाया है। हाल ही में दोनों के बीच हुई बयानबाजी के बाद अब बाबा रामदेव ने कड़वाहट को पीछे छोड़ते हुए कंगना रनौत को रक्षाबंधन का तोहफा और मिठाई भेजने का फैसला किया है।
बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह बहन कंगना रनौत को डाक के माध्यम से गिफ्ट और मिठाई भेज रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी कारण से देश में नफरत या एक-दूसरे के प्रति बैर की भावना नहीं होनी चाहिए। उनका कहना था कि जो भी विवाद हो, उसे संवाद के जरिए खत्म किया जाना चाहिए।
बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि वह कंगना रनौत को फोन कर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दोनों के बीच विवाद को लेकर काफी चर्चा हुई, लेकिन अब उन सभी शिकवे-शिकायतों को भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
दरअसल, कंगना रनौत द्वारा जेन-जी प्रदर्शनकारियों को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवाद ने तूल पकड़ा था। बाबा रामदेव ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी आलोचना की थी। इसके बाद कंगना ने भी बाबा रामदेव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। दोनों के बीच बयानबाजी सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा का विषय बन गई थी।
हालांकि, रक्षाबंधन के मौके पर बाबा रामदेव की इस पहल को विवाद खत्म करने और रिश्तों में फिर से मिठास लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने रक्षाबंधन के संदेश को केवल भाई-बहन तक सीमित न रखते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और भेदभाव खत्म करने की अपील भी की।
रक्षाबंधन के मौके पर बाबा रामदेव का यह संदेश साफ है—गिले-शिकवे चाहे कितने भी हों, संवाद और प्रेम के जरिए रिश्तों में आई कड़वाहट को खत्म किया जा सकता है।
Tags :
Baba Ramdev
Raksha Bandhan
Kangana Ranaut
Vad vivad
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन