Simran Mallick / Thu, Sep 24, 2026 / Post views : 8
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जानकारी के मुताबिक, तीन संक्रमित मरीजों में से एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो मरीजों को बेहतर उपचार के लिए नागपुर और जबलपुर रेफर किया गया है।
सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े
स्वाइन फ्लू के नए मामलों के बीच जिले में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। अस्पतालों में इन लक्षणों के साथ मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सावधानी की सलाह
स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण लंबे समय तक बने रहने पर डॉक्टर से जांच कराएं। साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी गई है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन