Tue, 27 Oct
Breaking News
सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर : साहू समाज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और उपचार | SP अंकिता शर्मा को PHQ का शो-कॉज नोटिस : शस्त्र पूजा में AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, SP अंकिता शर्मा से मांगा गया जवाब | अरुण साव से मिले साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल : जल्द स्वस्थ होने की कामना, महामाया देवी और माता कर्मा से की प्रार्थना | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर : साहू समाज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और उपचार | SP अंकिता शर्मा को PHQ का शो-कॉज नोटिस : शस्त्र पूजा में AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, SP अंकिता शर्मा से मांगा गया जवाब | अरुण साव से मिले साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल : जल्द स्वस्थ होने की कामना, महामाया देवी और माता कर्मा से की प्रार्थना | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर : साहू समाज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और उपचार | SP अंकिता शर्मा को PHQ का शो-कॉज नोटिस : शस्त्र पूजा में AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, SP अंकिता शर्मा से मांगा गया जवाब | अरुण साव से मिले साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल : जल्द स्वस्थ होने की कामना, महामाया देवी और माता कर्मा से की प्रार्थना |

Maruti Brezza Facelift 2026 : नए फीचर्स और दमदार इंजन के साथ BrezzaFacelift Launched कीमत ₹7.40 लाख से शुरू

Simran Mallick / Sat, Jul 25, 2026 / Post views : 169

Share:

मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Brezza Facelift 2026 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए मॉडल में डिजाइन, फीचर्स और इंजन विकल्पों में कई अहम बदलाव किए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.40 लाख रखी गई है, जिससे यह त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनकर सामने आई है।

एक्सटीरियर में मिला नया लुक

नई ब्रेज़ा का फ्रंट डिजाइन पहले से अधिक आकर्षक बनाया गया है। इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट बंपर, नए फॉग लैंप हाउसिंग और 16-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। एलईडी हेडलैंप और टेललैंप का डिजाइन पहले जैसा रखा गया है, लेकिन नए रंग विकल्प इसे अलग पहचान देते हैं। अब यह एसयूवी विवेशियस ऑरेंज और लस्ट्रस बेज जैसे नए रंगों के साथ-साथ सिल्वर, रेड, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, मैग्मा ग्रे और ब्लूइश ब्लैक रंगों में भी उपलब्ध होगी।

केबिन में आधुनिक सुविधाओं की भरमार

इंटीरियर को ब्लैक और ब्राउन डुअल-टोन थीम के साथ तैयार किया गया है, जिसमें ग्लॉस ब्लैक फिनिश का उपयोग किया गया है। नई ब्रेज़ा में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर और नया एसी कंट्रोल पैनल जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाती हैं।

सुरक्षा फीचर्स हुए और मजबूत

सुरक्षा के लिहाज से भी कंपनी ने इस एसयूवी को कई आधुनिक तकनीकों से लैस किया है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, सेफ एग्जिट वार्निंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

इंजन विकल्प

नई Brezza में पहली बार 1.0-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 108 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

इसके अलावा, 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी पहले की तरह उपलब्ध रहेगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं, सीएनजी वेरिएंट में भी 1.5-लीटर इंजन मिलेगा, जिसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक दिए गए हैं, जिससे बूट स्पेस पहले की तुलना में अधिक उपयोगी हो सकता है।

त्योहारी सीजन से पहले लॉन्च हुई नई Maruti Brezza Facelift 2026 उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है, जो स्टाइल, आधुनिक फीचर्स और बेहतर सुरक्षा के साथ एक भरोसेमंद कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदना चाहते हैं।

Tags :

Maruti Brezza Facelift 2026

Maruti SUV

Brezza Facelift India

Latest Car News

Car Launch

rashriyasevajohar

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts