Sat, 29 Aug
Breaking News
Ambikapur Jail Raksha Bandhan : जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी तो छलके आंसू | CG BJP Leader Daughter Missing in Nepal : छत्तीसगढ़ के BJP नेता की बेटी नेपाल में लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद टूटा संपर्क | Nepal Flood News : नेपाल से भारत पहुंच रहे शव, नारायणी नदी में बहकर आए 4 शव; तीन बच्चे शामिल | Swine Flu in UP : यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, CM योगी ने दिए निगरानी और इलाज के निर्देश | Shikshak Bharti Vacancy 2026 : शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, MP में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती | MP Farmer ID News : एमपी के किसानों के लिए जरूरी खबर, हर किसान को बनवानी होगी फार्मर आईडी, CM मोहन यादव ने की अपील | Express Food Poisoning : पेंट्री कार का खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत, डॉक्टरों ने जताई फूड पॉइजनिंग की आशंका | Bilaspur Violence News : सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, दो पक्षों में पथराव; 50 से ज्यादा घायल, धारा 144 लागू | FSSAI Health Warning Label : पैकेट वाले खाद्य पदार्थों पर लगेगा लाल चेतावनी निशान! SC की सख्ती के बाद FSSAI का बड़ा प्रस्ताव | Kajri Teej 2026 : 30 अगस्त या 31 अगस्त? जानिए कजरी तीज की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि | Ambikapur Jail Raksha Bandhan : जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी तो छलके आंसू | CG BJP Leader Daughter Missing in Nepal : छत्तीसगढ़ के BJP नेता की बेटी नेपाल में लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद टूटा संपर्क | Nepal Flood News : नेपाल से भारत पहुंच रहे शव, नारायणी नदी में बहकर आए 4 शव; तीन बच्चे शामिल | Swine Flu in UP : यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, CM योगी ने दिए निगरानी और इलाज के निर्देश | Shikshak Bharti Vacancy 2026 : शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, MP में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती | MP Farmer ID News : एमपी के किसानों के लिए जरूरी खबर, हर किसान को बनवानी होगी फार्मर आईडी, CM मोहन यादव ने की अपील | Express Food Poisoning : पेंट्री कार का खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत, डॉक्टरों ने जताई फूड पॉइजनिंग की आशंका | Bilaspur Violence News : सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, दो पक्षों में पथराव; 50 से ज्यादा घायल, धारा 144 लागू | FSSAI Health Warning Label : पैकेट वाले खाद्य पदार्थों पर लगेगा लाल चेतावनी निशान! SC की सख्ती के बाद FSSAI का बड़ा प्रस्ताव | Kajri Teej 2026 : 30 अगस्त या 31 अगस्त? जानिए कजरी तीज की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि | Ambikapur Jail Raksha Bandhan : जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी तो छलके आंसू | CG BJP Leader Daughter Missing in Nepal : छत्तीसगढ़ के BJP नेता की बेटी नेपाल में लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद टूटा संपर्क | Nepal Flood News : नेपाल से भारत पहुंच रहे शव, नारायणी नदी में बहकर आए 4 शव; तीन बच्चे शामिल | Swine Flu in UP : यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, CM योगी ने दिए निगरानी और इलाज के निर्देश | Shikshak Bharti Vacancy 2026 : शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, MP में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती | MP Farmer ID News : एमपी के किसानों के लिए जरूरी खबर, हर किसान को बनवानी होगी फार्मर आईडी, CM मोहन यादव ने की अपील | Express Food Poisoning : पेंट्री कार का खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत, डॉक्टरों ने जताई फूड पॉइजनिंग की आशंका | Bilaspur Violence News : सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, दो पक्षों में पथराव; 50 से ज्यादा घायल, धारा 144 लागू | FSSAI Health Warning Label : पैकेट वाले खाद्य पदार्थों पर लगेगा लाल चेतावनी निशान! SC की सख्ती के बाद FSSAI का बड़ा प्रस्ताव | Kajri Teej 2026 : 30 अगस्त या 31 अगस्त? जानिए कजरी तीज की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि |

CG BJP Leader Daughter Missing in Nepal : छत्तीसगढ़ के BJP नेता की बेटी नेपाल में लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद टूटा संपर्क

Simran Mallick / Sat, Aug 29, 2026 / Post views : 6

Share:

अंबिकापुर: नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। वरिष्ठ भाजपा नेता करताराम गुप्ता की बेटी और इंग्लैंड में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना गुप्ता नेपाल में लापता बताई जा रही हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद वह करीब 80 लोगों के दल के साथ नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक आई बाढ़ के बाद उनसे संपर्क टूट गया।

परिवार के मुताबिक, 26 अगस्त को दल के सदस्य इमिग्रेशन संबंधी औपचारिकताओं के लिए सीमा क्षेत्र स्थित कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक आई बाढ़ ने इलाके में भारी तबाही मचा दी। बताया जा रहा है कि बाढ़ की चपेट में तीन मंजिला इमारत भी आई थी। इसके बाद डॉ. मीना गुप्ता समेत दल के कई सदस्यों से संपर्क नहीं हो पाया है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद टूटा संपर्क

जानकारी के अनुसार डॉ. मीना गुप्ता ने 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी की थी। इसके बाद वह अपने दल के साथ नेपाल-तिब्बत सीमा की ओर रवाना हुईं। 26 अगस्त को इमिग्रेशन कार्यालय पहुंचने के दौरान अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई।

बाढ़ और खराब परिस्थितियों के कारण इलाके में संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। यही वजह है कि परिवार के लोग डॉ. मीना से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं और उनकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

रक्षाबंधन पर बेटी से मिलने की थी उम्मीद

डॉ. मीना के पिता और वरिष्ठ भाजपा नेता करताराम गुप्ता इस समय दिल्ली में हैं। परिवार के मुताबिक, रक्षाबंधन के अवसर पर बेटी से मुलाकात की उम्मीद थी, लेकिन नेपाल से आई खबर के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है।

करताराम गुप्ता के मुताबिक, डॉ. मीना ने उन्हें भी कैलाश मानसरोवर यात्रा में साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन वह यात्रा पर नहीं जा सके। अब परिवार उनकी सकुशल वापसी की खबर का इंतजार कर रहा है।

इंग्लैंड में चर्म रोग विशेषज्ञ हैं डॉ. मीना

डॉ. मीना गुप्ता की शुरुआती पढ़ाई अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल से हुई है। चिकित्सा की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंग्लैंड में रहकर चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

परिवार के अनुसार, वह 14 अगस्त को दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद आध्यात्मिक गुरु के साथ करीब 80 लोगों के दल में काठमांडू के लिए रवाना हुई थीं।

परिवार ने सुनाई यात्रा की यादें

डॉ. मीना की बड़ी बहन ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए परिवार को मानसरोवर के दर्शन भी कराए थे। यात्रा के दौरान परिवार से उनका संपर्क बना हुआ था, लेकिन नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ आने के बाद अचानक संपर्क टूट गया।

अब परिवार की सबसे बड़ी चिंता डॉ. मीना की स्थिति को लेकर है और सभी उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

मंत्री ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

डॉ. मीना के लापता होने की जानकारी सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनके पिता करताराम गुप्ता से पूरे मामले की जानकारी ली है।

मंत्री ने केंद्र सरकार के संपर्क में रहते हुए डॉ. मीना की तलाश और परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल परिवार और स्थानीय स्तर पर उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ से पैदा हुए हालात के बीच कई लोगों के संपर्क से बाहर होने की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में डॉ. मीना गुप्ता के परिवार को अब उनकी सुरक्षित होने की खबर का इंतजार है।

Tags :

Chhattisgarh

Nepal

Tibbat

Kailas mansarovar

Ambikapur

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement