Simran Mallick / Sat, Sep 5, 2026 / Post views : 2
बोलीविया: दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में एक सैन्य अड्डे के परिसर में जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 58 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना ला पाज़ से करीब 30 किलोमीटर दूर विआचा इलाके में हुई।
पटाखों के सामान रखने वाली जगह पर हुआ विस्फोट
बताया जा रहा है कि सैन्य परिसर में पटाखों और आतिशबाजी से जुड़ा सामान रखा गया था। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
धमाके की सूचना मिलते ही बचाव और राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया गया।
58 घायलों में 52 नागरिक
बोलीविया के रक्षा मंत्री अर्नेस्टो जस्टिनियानो ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट उस स्थान पर हुआ जहां आतिशबाजी का सामान रखा गया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घायल हुए 58 लोगों में 52 नागरिक हैं, जबकि अन्य घायल सैन्यकर्मी बताए जा रहे हैं।
विस्फोट की वजह अभी स्पष्ट नहीं
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल विस्फोट के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जांच की जा रही है। राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
हादसे के बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और घटनास्थल के आसपास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के कारण और इसके लिए जिम्मेदार परिस्थितियों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Tags :
#Bolivia Fireworks Explosion
#Bolivia Blast
#South America News
#Military Base Explosion
#Fireworks Storage Blast
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन