नई दिल्ली
कोझिकोड: देश में एक बार फिर निपाह वायरस (Nipah Virus) को लेकर चिंता बढ़ गई है। केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संक्रमित मरीज को अस्पताल में आइसोलेट किया गया है और उसके संपर्क में आए 100 से अधिक लोगों की निगरानी की जा रही है। फिलहाल किसी भी सेकेंडरी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, निपाह वायरस चमगादड़ों से इंसानों में फैलने वाला एक गंभीर ज़ूनोटिक वायरस है। यह संक्रमित व्यक्ति के नज़दीकी संपर्क से भी फैल सकता है। इस बीमारी का कोई लाइसेंस प्राप्त टीका या विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है, इसलिए समय पर पहचान और सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
तेज बुखार
सिरदर्द
उल्टी
सांस लेने में दिक्कत
भ्रम या बेहोशी (गंभीर मामलों में)
बीमार व्यक्ति के संपर्क से बचें।
बिना धोए फल न खाएं।
हाथों की नियमित सफाई रखें।
लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Tags :
rashtriyasevajohar
Nipah Virus
Virus News
Kerala Nipah Virus
Virus India
Health News
विज्ञापन
विज्ञापन