Simran Mallick / Thu, Aug 6, 2026 / Post views : 103
FAA और NTSB ने शुरू की जांच :घटना की गंभीरता को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों के बीच सुरक्षित दूरी के मानकों का पूरी तरह पालन नहीं हो पाया।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मरीन वन हेलिकॉप्टर से व्हाइट हाउस से एंड्रयूज एयर फोर्स बेस के लिए रवाना हुए थे। वहां से उन्हें आगे कैलिफोर्निया जाना था।
उसी समय रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से अमेरिकन एयरलाइंस की सहयोगी कंपनी Envoy Air का Embraer E-170 यात्री विमान भी उड़ान भर रहा था। इसी दौरान दोनों विमान हवा में एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। विमानन क्षेत्र में इस स्थिति को "Loss of Separation" कहा जाता है।
सुरक्षा मानकों से कम रह गई दूरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों विमानों के बीच क्षैतिज (Horizontal) दूरी केवल 0.8 मील (करीब 1.2 किलोमीटर) और ऊर्ध्वाधर (Vertical) दूरी 700 फीट रह गई थी।
विमानन सुरक्षा नियमों के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में विमानों के बीच कम से कम 1.5 मील की क्षैतिज दूरी और 500 फीट की ऊर्ध्वाधर दूरी बनाए रखना आवश्यक होता है।
Tags :
Accidental case
FAA
Envoy Air company
NTSB
Embraer E-170 passenger flight
Federal aviation administration
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन