नई दिल्ली। GST काउंसिल की 57वीं बैठक की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है। पहले यह बैठक 7 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे एक दिन आगे बढ़ाकर 8 अक्टूबर कर दिया गया है। GST काउंसिल सचिवालय की ओर से जारी ऑफिस मेमोरेंडम में इसकी जानकारी दी गई है।
बैठक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम के समिट रूम में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होंगे।
अपरिहार्य कारणों से बदली बैठक की तारीख
GST काउंसिल सचिवालय के अनुसार, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते 57वीं बैठक की तारीख में बदलाव किया गया है। इससे पहले BRICS सम्मेलन के कारण भी बैठक के कार्यक्रम में बदलाव किया गया था। 5 अक्टूबर को जारी मेमोरेंडम को रेवेन्यू सेक्रेटरी की मंजूरी मिली है, जो GST काउंसिल के पदेन सचिव भी हैं।
करीब एक साल से अधिक समय बाद GST काउंसिल की यह अहम बैठक होने जा रही है। ऐसे में बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर आम जनता, कारोबारियों और राज्यों की नजर रहेगी।
पिछली बैठक में बदला था GST का ढांचा
GST काउंसिल की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर 2025 को हुई थी। इस बैठक में केंद्र और राज्यों ने GST दरों और टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव का फैसला लिया था। पुराने 5%, 12%, 18% और 28% के चार टैक्स स्लैब की जगह नया टैक्स ढांचा लागू किया गया था।
नए GST ढांचे में मुख्य रूप से 5% और 18% के दो टैक्स स्लैब रखे गए हैं। वहीं, अल्ट्रा-लक्जरी और सिन गुड्स के लिए 40% की उच्च दर निर्धारित की गई थी। इन बदलावों को 22 सितंबर 2025 से लागू किया गया था।
अब 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST काउंसिल बैठक में टैक्स व्यवस्था को लेकर क्या नए फैसले होते हैं, इस पर सभी की नजर रहेगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन