Sat, 31 Oct
Breaking News
बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा |

BOB Recruitment 202 : बैंक ऑफ बड़ौदा में 2,482 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर तक आवेदन का मौका; ग्रेजुएट और बैंकिंग अनुभव जरूरी

Simran Mallick / Wed, Sep 16, 2026 / Post views : 91

Share:

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। ने Local Bank Officer (LBO) के 2,482 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तारीख अब 17 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान पूरा करना होगा।

बैंक ने 7 सितंबर को एडेंडम जारी कर आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई थी। यह भर्ती JMG/S-I स्केल में नियमित आधार पर की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।

गुजरात में सबसे ज्यादा पद

इस भर्ती में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कुल 2,482 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें गुजरात में सबसे ज्यादा 1,185 पद, कर्नाटक में 418 पद और महाराष्ट्र में 218 पद शामिल हैं।

उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन करेंगे, उस राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा की जानकारी होना जरूरी है।

कौन कर सकता है आवेदन?

Local Bank Officer पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी Scheduled Commercial Bank में अधिकारी स्तर पर कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव मांगा गया है।

उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 निर्धारित है। वहीं SC, ST, PwD, ESM और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क श्रेणी के अनुसार ₹150 से ₹175 के बीच है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

कई चरणों में होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इसमें ऑनलाइन परीक्षा के बाद Local Language Proficiency Test शामिल हो सकता है। इसके अलावा साइकोमेट्रिक असेसमेंट, ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है।

अंतिम नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।

₹48,480 से शुरू होगी बेसिक सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को JMG Scale-I के तहत नियुक्त किया जाएगा। पद के लिए शुरुआती बेसिक सैलरी ₹48,480 प्रति माह बताई गई है, जो सेवा अवधि के दौरान बढ़कर ₹85,920 तक पहुंच सकती है। इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

तीन साल का सर्विस बॉन्ड

भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को तीन साल की सक्रिय सेवा पूरी करने के लिए सर्विस बॉन्ड देना होगा। निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले नौकरी छोड़ने की स्थिति में बैंक के नियमों के अनुसार तीन महीने की ग्रॉस सैलरी के बराबर राशि देनी पड़ सकती है। इसकी अधिकतम सीमा ₹2 लाख निर्धारित है।

आवेदन की अंतिम तारीख 17 सितंबर 2026 है, इसलिए पात्र उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

Tags :

#BOB Recruitment

#Bank of Baroda

#LBO Recruitment

#Local Bank Officer

#Graduate Job

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts