नई दिल्ली: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बैंक ने लंबे समय से निष्क्रिय पड़े कुछ खातों को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे खाताधारकों को समय रहते KYC अपडेट कराने की सलाह दी गई है, वरना उनका खाता बंद किया जा सकता है।
PNB के अनुसार, ऐसे खाते जिनमें 30 जून 2026 तक लगातार 3 साल से कोई ग्राहक लेन-देन नहीं हुआ है और खाते में बैलेंस भी शून्य है, उन्हें बंद करने की प्रक्रिया के दायरे में रखा गया है।
बैंक का कहना है कि लंबे समय से निष्क्रिय और बिना बैलेंस वाले खातों से जुड़े जोखिम को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
ऐसे खाताधारकों को 13 सितंबर 2026 या उससे पहले संबंधित PNB शाखा में आवश्यक KYC दस्तावेज जमा कराने होंगे। KYC प्रक्रिया पूरी करने के बाद पात्र खाते को दोबारा सक्रिय कराया जा सकता है।
अगर आपका खाता इस श्रेणी में आता है, तो अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द अपनी शाखा से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

अगर आप अपना निष्क्रिय खाता बंद करवाना चाहते हैं या बैंक की कार्रवाई से बचना चाहते हैं, तो पहले यह जरूर जांच लें कि आपका खाता इनमें से किसी सुविधा से जुड़ा तो नहीं है:
पेंशन
सरकारी सब्सिडी
लोन
बीमा
किसी अन्य भुगतान या बैंकिंग सुविधा
इसके अलावा बैंक ग्राहकों को समय-समय पर खाते में लेन-देन करने और KYC जानकारी अपडेट रखने की सलाह देता है।
अगर आपको लगता है कि आपका PNB खाता लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो अपनी नजदीकी शाखा में जाकर खाते की स्थिति जरूर जांचें। KYC से संबंधित किसी भी प्रक्रिया के लिए केवल PNB के आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या KYC जानकारी साझा न करें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन