Simran Mallick / Tue, Sep 15, 2026 / Post views : 7
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी में इन दिनों उल्लुओं के हमलों से लोग परेशान हैं। निवासियों के मुताबिक, पिछले करीब तीन दिनों में 4 से 5 लोगों पर उल्लुओं ने हमला किया, जिसके बाद सोसाइटी में डर का माहौल बन गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए उल्लुओं को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।
अचानक लोगों पर कर रहे थे हमला
जानकारी के अनुसार, सोसाइटी परिसर में करीब 7 उल्लुओं के लगातार दिखाई देने और लोगों पर हमला करने की शिकायतें सामने आई थीं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उल्लू अचानक ऊपर से आकर लोगों पर झपटते थे। इस दौरान कुछ लोगों को सिर और शरीर पर चोटें भी आईं।
हमलों की लगातार शिकायतों के बाद सोसाइटी के लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और उल्लुओं को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
सूरजपुर वेटलैंड में छोड़े जाएंगे उल्लू
वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किए गए उल्लुओं को अब सोसाइटी से करीब 10 किलोमीटर दूर सूरजपुर वेटलैंड में छोड़े जाने की बात सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, वन्यजीवों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया जाएगा।
रात में ज्यादा सक्रिय होने का दावा
निवासियों के मुताबिक, उल्लू रात के समय ज्यादा सक्रिय नजर आते थे। पार्किंग, लॉबी और सोसाइटी परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर वे अचानक हमला कर देते थे। लगातार सामने आई घटनाओं के कारण लोग कुछ दिनों से सतर्क होकर आवाजाही कर रहे थे।
वन विभाग की कार्रवाई के बाद फिलहाल सोसाइटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, वन विभाग की टीम की ओर से उल्लुओं को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
Tags :
#Greater Noida
#Owl Attack
#Law Residency
#Greater Noida West
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन