दिल्ली।
लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे वांगचुक के साथ सरकार के प्रतिनिधियों की हुई बैठक के बाद यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया।

जानकारी के अनुसार, बैठक में लद्दाख से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद सोनम वांगचुक ने आमरण अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।
अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि जनहित और लद्दाख के लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के साथ हुई बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी।
सोनम वांगचुक के आमरण अनशन समाप्त करने की खबर के बाद उनके समर्थकों और आंदोलन से जुड़े लोगों ने राहत व्यक्त की। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Tags :
#Sonam wangchuk
#Amaran anshan samapt: Sonam wangchuk
Aandolankariyon ki Pramukh mangon per vistrit charcha
Kendriya mantri JP nadda
Jitendra Singh
विज्ञापन
विज्ञापन