रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक वीडियो को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का संबोधन करते हुए उन्हें "छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री" कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह जुबान फिसलने का मामला था या संबोधन के दौरान हुई सामान्य भूल। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है। संबंधित बयान की स्वतंत्र पुष्टि या आधिकारिक स्पष्टीकरण उपलब्ध होने पर तथ्य बदल सकते हैं।
Tags :
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज पोर्टल
राष्ट्रीय सेवा जोहार
#CMOchattisgarh
#विष्णुदेवसाय
#किरणसिंहदेव
#बीजेपीछत्तीसगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन