रायपुर।
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, रायपुर पहुँचने पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सीडब्ल्यूसी सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल जी का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, संगठन महामंत्री श्री मलकीत सिंह गैदू जी, पूर्व विधायक श्री विकास उपाध्याय जी, मीडिया संचार प्रमुख श्री सुशील आनंद शुक्ला जी, रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्रीकुमार मेनन जी, श्री विपिन मिश्रा जी,श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री दीपक मिश्रा जी, संयुक्त महामंत्री श्री सारिक जी, श्री शब्बीर जी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर श्री कमलेश्वर पटेल जी ने कांग्रेस परिवार के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और अपनत्व सदैव उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा संगठन की मजबूती और जनता की आवाज़ को बुलंद करने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने स्वागत एवं सम्मान के लिए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा सभी कांग्रेसजनों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
Tags :
Congress party
Political news
Raipur
Kamleshwar Patel
कांग्रेस कार्यालय रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन