Simran Mallick / Fri, Sep 11, 2026 / Post views : 1
बिहार। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों एवं पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज सदाकत आश्रम, पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के साथ महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन से पंचायत प्रतिनिधियों, स्वराज के साथियों एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के इच्छुक लोगों को जोड़ने के लिए Google Form लॉन्च किया गया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत और जीवंत इकाई हैं। राजीव गांधी जी ने पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक मजबूती देकर सत्ता के विकेंद्रीकरण और गांवों को निर्णय प्रक्रिया में वास्तविक भागीदारी देने का ऐतिहासिक कार्य किया था।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वराज के साथियों को एक मजबूत मंच से जोड़ना, उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती देना तथा जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाना है।
डॉ. पंवार ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव केवल चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि गांवों के विकास, सामाजिक न्याय और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। संगठन देशभर में पंचायत प्रतिनिधियों और स्वराज के साथियों को जोड़कर इस अभियान को व्यापक रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वराज में विश्वास रखने वाले साथियों से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन से जुड़ने और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।
Tags :
#BiharPanchayatElection
#BiharCongress
#PanchayatiRaj
#PatnaNews
#RajivGandhiPanchayatiRaj
#Bihar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन