Thu, 24 Sep
Breaking News
EPFO Wage Ceiling Hike Update : ₹20,000 से ₹25,000 तक की सैलरी वालों पर PF का क्या होगा असर? जानें पूरी जानकारी | Junior Doctors Strike in CG : 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार के बाद इमरजेंसी सेवा बंद करने की चेतावनी | Swine Flu in Chhindwara : छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज मिले, एक का जिला अस्पताल में इलाज जारी | University, Management Board Member : डॉ. धर्मेंद्र दास को बड़ी जिम्मेदारी, आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य नामांकित | संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए प्रवीण सेन : बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर | गणपति बप्पा की शोभायात्रा में शामिल हुए लक्ष्मण साहू : बजरंग कॉलोनी अर्जुन वैली में हर्षोल्लास से गणेश विसर्जन | Rajnandgaon Holiday : कल राजनांदगांव में रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश | CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में बरसेंगे बादल | CG Job Vacancy 2026 : 5वीं से ग्रेजुएशन तक के युवाओं के लिए मौका, 436 पदों पर भर्ती, 25 सितंबर को रोजगार मेला | Garba Partner in CG : छत्तीसगढ़ में गरबा पार्टनर के वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप, रायपुर में शिकायत के बाद जांच शुरू | EPFO Wage Ceiling Hike Update : ₹20,000 से ₹25,000 तक की सैलरी वालों पर PF का क्या होगा असर? जानें पूरी जानकारी | Junior Doctors Strike in CG : 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार के बाद इमरजेंसी सेवा बंद करने की चेतावनी | Swine Flu in Chhindwara : छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज मिले, एक का जिला अस्पताल में इलाज जारी | University, Management Board Member : डॉ. धर्मेंद्र दास को बड़ी जिम्मेदारी, आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य नामांकित | संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए प्रवीण सेन : बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर | गणपति बप्पा की शोभायात्रा में शामिल हुए लक्ष्मण साहू : बजरंग कॉलोनी अर्जुन वैली में हर्षोल्लास से गणेश विसर्जन | Rajnandgaon Holiday : कल राजनांदगांव में रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश | CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में बरसेंगे बादल | CG Job Vacancy 2026 : 5वीं से ग्रेजुएशन तक के युवाओं के लिए मौका, 436 पदों पर भर्ती, 25 सितंबर को रोजगार मेला | Garba Partner in CG : छत्तीसगढ़ में गरबा पार्टनर के वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप, रायपुर में शिकायत के बाद जांच शुरू | EPFO Wage Ceiling Hike Update : ₹20,000 से ₹25,000 तक की सैलरी वालों पर PF का क्या होगा असर? जानें पूरी जानकारी | Junior Doctors Strike in CG : 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार के बाद इमरजेंसी सेवा बंद करने की चेतावनी | Swine Flu in Chhindwara : छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज मिले, एक का जिला अस्पताल में इलाज जारी | University, Management Board Member : डॉ. धर्मेंद्र दास को बड़ी जिम्मेदारी, आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य नामांकित | संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए प्रवीण सेन : बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर | गणपति बप्पा की शोभायात्रा में शामिल हुए लक्ष्मण साहू : बजरंग कॉलोनी अर्जुन वैली में हर्षोल्लास से गणेश विसर्जन | Rajnandgaon Holiday : कल राजनांदगांव में रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश | CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में बरसेंगे बादल | CG Job Vacancy 2026 : 5वीं से ग्रेजुएशन तक के युवाओं के लिए मौका, 436 पदों पर भर्ती, 25 सितंबर को रोजगार मेला | Garba Partner in CG : छत्तीसगढ़ में गरबा पार्टनर के वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप, रायपुर में शिकायत के बाद जांच शुरू |

Junior Doctors Strike in CG : 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार के बाद इमरजेंसी सेवा बंद करने की चेतावनी

Simran Mallick / Thu, Sep 24, 2026 / Post views : 9

Share:

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। स्टाइपेंड बढ़ाने और बॉन्ड की अवधि कम करने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने आज से ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया है। जूनियर डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए इमरजेंसी सेवाओं का भी बहिष्कार किया जा सकता है।

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के समक्ष अपनी बात रख रहा है। एसोसिएशन के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले रायपुर की टीम ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर मांगों को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान मांगों पर जल्द आदेश जारी करने का आश्वासन मिलने का दावा किया गया।

इसके बाद जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया। डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और बॉन्ड की अवधि कम करना समेत अन्य मांगें शामिल हैं।

कैंडल मार्च के बाद OPD का बहिष्कार

आंदोलन के तहत जूनियर डॉक्टरों ने एक दिन पहले कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया था। मांगों पर सरकार की ओर से आदेश जारी नहीं होने से नाराज डॉक्टरों ने अब ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार शुरू कर दिया है।

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा।

इमरजेंसी सेवाओं पर भी पड़ सकता है असर

जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है। ऐसे में यदि सरकार और डॉक्टरों के बीच जल्द सहमति नहीं बनती है, तो अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है। फिलहाल आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है और ओपीडी बहिष्कार के जरिए विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts