Sun, 20 Sep
Breaking News
Bihar Free Land Scheme : 30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन, 20 नवंबर को बांटा जाएगा पर्चा | India Post GDS Vacancy 2026 : 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका, 21 सितंबर तक करें आवेदन | Bilaspur Flight News : अब कोलकाता की सीधी उड़ान भी बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी | IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला | Dantewada News : आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 28 मवेशियों की मौत | Chhattisgarh Junior Doctor Strike : 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर डॉक्टर, 17 मांगों को लेकर ऐलान | Mahtari Vandana Yojana CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं अपात्र,30 लाख की वसूली | India US Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया कानून, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा | Swine Flu Case : दुर्ग में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज | MP TET Exam 2026 : शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें कौन दे सकेगा परीक्षा | Bihar Free Land Scheme : 30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन, 20 नवंबर को बांटा जाएगा पर्चा | India Post GDS Vacancy 2026 : 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका, 21 सितंबर तक करें आवेदन | Bilaspur Flight News : अब कोलकाता की सीधी उड़ान भी बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी | IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला | Dantewada News : आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 28 मवेशियों की मौत | Chhattisgarh Junior Doctor Strike : 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर डॉक्टर, 17 मांगों को लेकर ऐलान | Mahtari Vandana Yojana CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं अपात्र,30 लाख की वसूली | India US Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया कानून, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा | Swine Flu Case : दुर्ग में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज | MP TET Exam 2026 : शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें कौन दे सकेगा परीक्षा | Bihar Free Land Scheme : 30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन, 20 नवंबर को बांटा जाएगा पर्चा | India Post GDS Vacancy 2026 : 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका, 21 सितंबर तक करें आवेदन | Bilaspur Flight News : अब कोलकाता की सीधी उड़ान भी बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी | IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला | Dantewada News : आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 28 मवेशियों की मौत | Chhattisgarh Junior Doctor Strike : 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर डॉक्टर, 17 मांगों को लेकर ऐलान | Mahtari Vandana Yojana CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं अपात्र,30 लाख की वसूली | India US Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया कानून, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा | Swine Flu Case : दुर्ग में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज | MP TET Exam 2026 : शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें कौन दे सकेगा परीक्षा |

Raipur Accident News : रायपुर में तेज रफ्तार कार ने छात्रा को रौंदा, पैर की हड्डी टूटी, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा

Simran Mallick / Thu, Aug 6, 2026 / Post views : 141

Share:

रायपुर: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छात्रा के पैर की हड्डी टूट गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स रायपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घायल छात्रा की पहचान महिमा ध्रुव (8) के रूप में हुई है, जो चौथी कक्षा की छात्रा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, टिकरापारा निवासी आनंद दुर्गा ने बताया कि उनकी भांजी महिमा ध्रुव अपनी बहन खुशी ध्रुव और हर्ष ध्रुव के साथ स्कूल से ऑटो में घर लौट रही थी। तीनों कटोरा तालाब स्थित स्कूल से कंकाली तालाब पहुंचे और वहां से डीमार्ट गली की ओर पैदल जा रहे थे।

बुधवार शाम करीब 5:55 बजे, शीतला मंदिर गली में पुरुषोत्तम अग्रवाल के घर के पास पहुंचते ही कंकाली तालाब की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार (CG 04 QH 9231) ने महिमा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

पहले निजी अस्पताल, फिर एम्स रायपुर रेफर

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को एंबुलेंस की मदद से श्रीकृष्णा अस्पताल, राजेंद्र नगर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने एम्स रायपुर रेफर कर दिया। फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है।

वीडियो आया सामने

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है। पुलिस वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित परिवार की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा का इलाज एम्स रायपुर में जारी है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags :

Accident

Sadak hadsa

Raipur police

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement