Sat, 19 Sep
Breaking News
IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला | Dantewada News : आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 28 मवेशियों की मौत | Chhattisgarh Junior Doctor Strike : 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर डॉक्टर, 17 मांगों को लेकर ऐलान | Mahtari Vandana Yojana CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं अपात्र,30 लाख की वसूली | India US Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया कानून, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा | Swine Flu Case : दुर्ग में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज | MP TET Exam 2026 : शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें कौन दे सकेगा परीक्षा | RailTel Share Price : 63 करोड़ के नए ऑर्डर से शेयर में तेजी, जानें कंपनी के कारोबार और स्टॉक का हाल | Raipur Prayas Institution Case : 13 वर्षीय छात्र को हॉस्टल से निकालने के मामले में बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, जांच के निर्देश | Meenakshi Natarajan UK Scholarship : मीनाक्षी नटराजन के यूके में उच्च अध्ययन के लिए चयन पर विमल साहू ने दी बधाई | IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला | Dantewada News : आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 28 मवेशियों की मौत | Chhattisgarh Junior Doctor Strike : 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर डॉक्टर, 17 मांगों को लेकर ऐलान | Mahtari Vandana Yojana CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं अपात्र,30 लाख की वसूली | India US Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया कानून, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा | Swine Flu Case : दुर्ग में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज | MP TET Exam 2026 : शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें कौन दे सकेगा परीक्षा | RailTel Share Price : 63 करोड़ के नए ऑर्डर से शेयर में तेजी, जानें कंपनी के कारोबार और स्टॉक का हाल | Raipur Prayas Institution Case : 13 वर्षीय छात्र को हॉस्टल से निकालने के मामले में बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, जांच के निर्देश | Meenakshi Natarajan UK Scholarship : मीनाक्षी नटराजन के यूके में उच्च अध्ययन के लिए चयन पर विमल साहू ने दी बधाई | IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला | Dantewada News : आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 28 मवेशियों की मौत | Chhattisgarh Junior Doctor Strike : 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर डॉक्टर, 17 मांगों को लेकर ऐलान | Mahtari Vandana Yojana CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं अपात्र,30 लाख की वसूली | India US Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया कानून, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा | Swine Flu Case : दुर्ग में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज | MP TET Exam 2026 : शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें कौन दे सकेगा परीक्षा | RailTel Share Price : 63 करोड़ के नए ऑर्डर से शेयर में तेजी, जानें कंपनी के कारोबार और स्टॉक का हाल | Raipur Prayas Institution Case : 13 वर्षीय छात्र को हॉस्टल से निकालने के मामले में बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, जांच के निर्देश | Meenakshi Natarajan UK Scholarship : मीनाक्षी नटराजन के यूके में उच्च अध्ययन के लिए चयन पर विमल साहू ने दी बधाई |

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

Simran Mallick / Wed, Aug 5, 2026 / Post views : 150

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के लिए अगले चार दिनों तक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर में मंगलवार दोपहर से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। बारिश के दौरान नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। प्रशासन ने भी लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो बीजापुर जिले में 1 जून से अब तक औसतन 737.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 972.1 मिमी वर्षा बीजापुर तहसील में रिकॉर्ड की गई, जबकि भैरमगढ़ में 919.1 मिमी, कुटरू में 824.5 मिमी, भोपालपटनम में 668.3 मिमी, गंगालूर में 619.3 मिमी और उसूर में 418.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

वहीं रायगढ़ जिले में 4 अगस्त तक औसतन 556.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 16.5 मिमी औसत बारिश हुई। रायगढ़ तहसील में 738.5 मिमी, पुसौर में 618.3 मिमी, खरसिया में 510.3 मिमी, घरघोड़ा में 386.7 मिमी, तमनार में 748.3 मिमी, लैलूंगा में 477.6 मिमी, मुकडेगा में 418.5 मिमी, धरमजयगढ़ में 359.6 मिमी, छाल में 591.4 मिमी तथा कापू में 710.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों, किसानों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement