Simran Mallick / Fri, Sep 4, 2026 / Post views : 2
रायपुर: राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वीडियो में युवक जलभराव और सड़क निर्माण जैसे मुद्दों को लेकर महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता नजर आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षदों में नाराजगी देखने को मिली। पार्षद दल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
भाजपा पार्षदों ने डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान और तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में युवक ने रायपुर में जलभराव और सड़क निर्माण की समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसी दौरान उसने महापौर के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।
मामले में आगे पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आरोपी के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई की जाती है।
Tags :
Cg news
#RaipurNews
#RaipurNagarNigam
#MeenalChoubey
#BJPCouncillors
#MayorControversy
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन