RESHAM SAHU / Thu, Jul 30, 2026 / Post views : 6
कोरबा/कटघोरा। कटघोरा नगर पालिका के अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस प्रतिमा को ब्रॉन्ज (कांस्य) की बताकर स्थापित किया गया, वह वास्तव में सीमेंट से तैयार की गई है और उसे ब्रॉन्ज जैसा दिखाने के लिए केवल रंग किया गया। हाल की बारिश के बाद प्रतिमा की बाहरी परत उखड़ने की तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार प्रतिमा निर्माण पर करीब 14 लाख रुपये खर्च किए गए। अब प्रतिमा की गुणवत्ता, उपयोग की गई सामग्री और सरकारी राशि के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों ने पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी एवं वित्तीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला होगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शिकायत में प्रतिमा निर्माण, भुगतान प्रक्रिया और उपयोग की गई सामग्री की विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग उठाई गई है।
हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि प्रतिमा निर्माण में वास्तव में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं। फिलहाल कटघोरा का यह मामला पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Tags :
#rastriyasevajohar
#chhattisgarh
#katghora
#korba
#atalbiharivajpeyi
#murtivivadchhattisgarh
#hamarchhttisgarhnewsportel
#chhattisgarhviralnews
विज्ञापन
विज्ञापन