Simran Mallick / Sat, Sep 19, 2026 / Post views : 8
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नए मरीज सामने आ रहे हैं। इसी बीच दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान स्वाइन फ्लू के 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मामलों के सामने आने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
दुर्ग में 11 एक्टिव केस
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग में नए मरीज मिलने के बाद अब स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 58 हो गई है। वर्तमान में जिले में 11 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 5 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 6 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
2 सितंबर से लगातार बढ़ रहे मामले
दुर्ग जिले में 2 सितंबर के बाद से स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में चार नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मरीजों की स्थिति और संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Tags :
#Swine Flu Cases
#Durg News
#Swine Flu Active Cases
#Health Department
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन