Tue, 22 Sep
Breaking News
India Women vs Sri Lanka Women Final : भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड | Smartphone Screen Protector : मोबाइल यूजर्स ध्यान दें! स्क्रीन प्रोटेक्टर पर लागू होगा नया BIS नियम, 1 अप्रैल 2027 से बदलेगा सिस्टम | Attack on Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव का आरोप, गाड़ियों के शीशे टूटे; गौरव गोगोई ने शेयर किया वीडियो | Ram Lalla Statue Theft News : प्राचीन मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी, दो सिंहासन भी ले गए चोर | UP Rajya Sabha Election 2026 : यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान, 11 MLC सीटों का भी शेड्यूल जारी | Gas Cylinder Rate Today : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल LPG में 365 रुपये से ज्यादा की कमी | PM Kisan 24th Installment Date : किसानों को ₹2000 का इंतजार, 24वीं किस्त से पहले जरूर करें ये काम | CG Job Vacancy : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती | Government Jobs : सुरक्षित नौकरी, अच्छी सैलरी और छुट्टियां... जेन जी में क्यों बरकरार है सरकारी नौकरी का क्रेज? | UPI payment charge News : UPI पर MDR से यूपी की सियासत गरम, 2027 चुनाव से पहले व्यापारी और विपक्ष उठा रहे सवाल | India Women vs Sri Lanka Women Final : भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड | Smartphone Screen Protector : मोबाइल यूजर्स ध्यान दें! स्क्रीन प्रोटेक्टर पर लागू होगा नया BIS नियम, 1 अप्रैल 2027 से बदलेगा सिस्टम | Attack on Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव का आरोप, गाड़ियों के शीशे टूटे; गौरव गोगोई ने शेयर किया वीडियो | Ram Lalla Statue Theft News : प्राचीन मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी, दो सिंहासन भी ले गए चोर | UP Rajya Sabha Election 2026 : यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान, 11 MLC सीटों का भी शेड्यूल जारी | Gas Cylinder Rate Today : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल LPG में 365 रुपये से ज्यादा की कमी | PM Kisan 24th Installment Date : किसानों को ₹2000 का इंतजार, 24वीं किस्त से पहले जरूर करें ये काम | CG Job Vacancy : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती | Government Jobs : सुरक्षित नौकरी, अच्छी सैलरी और छुट्टियां... जेन जी में क्यों बरकरार है सरकारी नौकरी का क्रेज? | UPI payment charge News : UPI पर MDR से यूपी की सियासत गरम, 2027 चुनाव से पहले व्यापारी और विपक्ष उठा रहे सवाल | India Women vs Sri Lanka Women Final : भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड | Smartphone Screen Protector : मोबाइल यूजर्स ध्यान दें! स्क्रीन प्रोटेक्टर पर लागू होगा नया BIS नियम, 1 अप्रैल 2027 से बदलेगा सिस्टम | Attack on Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव का आरोप, गाड़ियों के शीशे टूटे; गौरव गोगोई ने शेयर किया वीडियो | Ram Lalla Statue Theft News : प्राचीन मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी, दो सिंहासन भी ले गए चोर | UP Rajya Sabha Election 2026 : यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान, 11 MLC सीटों का भी शेड्यूल जारी | Gas Cylinder Rate Today : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल LPG में 365 रुपये से ज्यादा की कमी | PM Kisan 24th Installment Date : किसानों को ₹2000 का इंतजार, 24वीं किस्त से पहले जरूर करें ये काम | CG Job Vacancy : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती | Government Jobs : सुरक्षित नौकरी, अच्छी सैलरी और छुट्टियां... जेन जी में क्यों बरकरार है सरकारी नौकरी का क्रेज? | UPI payment charge News : UPI पर MDR से यूपी की सियासत गरम, 2027 चुनाव से पहले व्यापारी और विपक्ष उठा रहे सवाल |

CG Power Company Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां

Simran Mallick / Sat, Aug 8, 2026 / Post views : 96

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य गठन के बाद बिजली कंपनियों में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अंतर्गत आने वाली जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में कुल 1235 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए बढ़ाया जाएगा अमला

राज्य में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और 67 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिजली कंपनियों में मानव संसाधन बढ़ाया जा रहा है।

नई नियुक्तियों से बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण और रखरखाव से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कंपनियों में आवश्यक तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को भरकर कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जाएगा।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, 1235 पदों की भर्ती में कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), संयंत्र परिचारक (Plant Attendant) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद शामिल हैं।

इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग से जुड़े पद भी शामिल किए गए हैं।किस श्रेणी में कितने पद?

कुल 1235 रिक्त पदों में अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

* द्वितीय श्रेणी: 189 पद

* तृतीय श्रेणी: 711 पद

* चतुर्थ श्रेणी: 335 पद

इस तरह तीनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 1235 पदों पर भर्ती की जाएगी।

## किस बिजली कंपनी में कितनी वैकेंसी?

भर्ती के तहत अलग-अलग कंपनियों में पदों का आवंटन भी किया गया है। कंपनीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार

कंपनी पदों की संख्या

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी - 547

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी - 177

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी - 96

कुल - 1235

आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग की ओर से जारी किया गया है। भर्ती से संबंधित पात्रता, पदवार योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित नियमों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

कहां मिलेगी पूरी जानकारी?

भर्ती से संबंधित आधिकारिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की वेबसाइट [www.cspc.co.in](http://www.cspc.co.in) पर विजिट कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पदवार पात्रता और अन्य शर्तों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts