RESHAM SAHU / Mon, Sep 21, 2026 / Post views : 27
अमोदी। ग्राम अमोदी में 21 सितम्बर 2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, मितानिनों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सरपंच रणवीर धुरु, उपसरपंच हिना साहू, पंच टिकेंद्र साहू, MT भुनेश्वरी साहू, RHO मोतीलाल साहू सहित मितानिन जया यादव, सत्यभामा जांगड़े, माधुरी साहू, सविता साहू एवं प्रेमा बाई साहू उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर ग्रामीणों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई तथा शासन की स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डोमेश्वर सिन्हा, गौकरण कौशिक सहित कमल साहू, डॉ. विजय कन्नौजे, आशीष साहू, त्रिलोचन साहू, झालू यादव, गैदराम साहू, हेमंत विश्वकर्मा, कृष्णाकुमार साहू, महावीर साहू, तोमन साहू, मंतराम साहू, कुमार साहू एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Tags :
आयुष्मानभारत
ग्रामीणस्वास्थ्य
स्वास्थ्यविभाग
आयुष्मानआरोग्यमंदिर
अमोदी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन