Thu, 05 Nov
Breaking News
बुलबुल बैद्या ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव : राज्य अलंकरण–2026 से सम्मानित ,मिला माता बहादुर कलारिन सम्मान | गोल कुम्हण में 3 नवंबर को स्वास्थ्य शिविर : डॉ. आकांक्षा साहू की टीम करेगी निःशुल्क उपचार | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | बुलबुल बैद्या ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव : राज्य अलंकरण–2026 से सम्मानित ,मिला माता बहादुर कलारिन सम्मान | गोल कुम्हण में 3 नवंबर को स्वास्थ्य शिविर : डॉ. आकांक्षा साहू की टीम करेगी निःशुल्क उपचार | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | बुलबुल बैद्या ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव : राज्य अलंकरण–2026 से सम्मानित ,मिला माता बहादुर कलारिन सम्मान | गोल कुम्हण में 3 नवंबर को स्वास्थ्य शिविर : डॉ. आकांक्षा साहू की टीम करेगी निःशुल्क उपचार | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण |

CG Me Bhari Barish Ka Alert : छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Simran Mallick / Fri, Aug 7, 2026 / Post views : 193

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के लिए 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से बादल छाए रहने के साथ दिनभर रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई। लगातार सक्रिय मानसून के चलते आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 584.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो इस अवधि की सामान्य औसत 589.5 मिमी वर्षा का 99.2 प्रतिशत है। वहीं, 5 अगस्त को राज्य में औसतन 12.1 मिमी दैनिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

Chhattisgarh monsoon

Bhari barish

Heavy rain

IMD

RAIN ALERT

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts