Wed, 23 Sep
Breaking News
Modified UDAN Scheme : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, केंद्र और राज्य के बीच हुआ अहम समझौता | Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 26 सितंबर तक बारिश के आसार; कई जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट | Chhattisgarh Panchayat Secretary Recruitment 2026 : पंचायत सचिव के 10 पदों पर भर्ती, 23 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया | Flipkart vs Amazon Sale 2026 : अक्टूबर में लगेगा सेल का महामुकाबला, 8 अक्टूबर से Amazon तो 9 अक्टूबर से Flipkart पर बंपर ऑफर्स | Garba Night 2026 : पार्टनर नहीं है तो टेंशन नहीं! वायरल हुआ गरबा पार्टनर का अनोखा रेंटल पैकेज | Indore No UPI Day : आज इंदौर में नहीं चलेगा UPI! व्यापारियों का ‘नो यूपीआई डे’, जानें वजह | MP Forest Department : वन अमले को बड़ी राहत, रेंजर-वनरक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस की बाध्यता खत्म | India Women vs Sri Lanka Women Final : भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड | Smartphone Screen Protector : मोबाइल यूजर्स ध्यान दें! स्क्रीन प्रोटेक्टर पर लागू होगा नया BIS नियम, 1 अप्रैल 2027 से बदलेगा सिस्टम | Attack on Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव का आरोप, गाड़ियों के शीशे टूटे; गौरव गोगोई ने शेयर किया वीडियो | Modified UDAN Scheme : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, केंद्र और राज्य के बीच हुआ अहम समझौता | Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 26 सितंबर तक बारिश के आसार; कई जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट | Chhattisgarh Panchayat Secretary Recruitment 2026 : पंचायत सचिव के 10 पदों पर भर्ती, 23 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया | Flipkart vs Amazon Sale 2026 : अक्टूबर में लगेगा सेल का महामुकाबला, 8 अक्टूबर से Amazon तो 9 अक्टूबर से Flipkart पर बंपर ऑफर्स | Garba Night 2026 : पार्टनर नहीं है तो टेंशन नहीं! वायरल हुआ गरबा पार्टनर का अनोखा रेंटल पैकेज | Indore No UPI Day : आज इंदौर में नहीं चलेगा UPI! व्यापारियों का ‘नो यूपीआई डे’, जानें वजह | MP Forest Department : वन अमले को बड़ी राहत, रेंजर-वनरक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस की बाध्यता खत्म | India Women vs Sri Lanka Women Final : भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड | Smartphone Screen Protector : मोबाइल यूजर्स ध्यान दें! स्क्रीन प्रोटेक्टर पर लागू होगा नया BIS नियम, 1 अप्रैल 2027 से बदलेगा सिस्टम | Attack on Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव का आरोप, गाड़ियों के शीशे टूटे; गौरव गोगोई ने शेयर किया वीडियो | Modified UDAN Scheme : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, केंद्र और राज्य के बीच हुआ अहम समझौता | Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 26 सितंबर तक बारिश के आसार; कई जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट | Chhattisgarh Panchayat Secretary Recruitment 2026 : पंचायत सचिव के 10 पदों पर भर्ती, 23 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया | Flipkart vs Amazon Sale 2026 : अक्टूबर में लगेगा सेल का महामुकाबला, 8 अक्टूबर से Amazon तो 9 अक्टूबर से Flipkart पर बंपर ऑफर्स | Garba Night 2026 : पार्टनर नहीं है तो टेंशन नहीं! वायरल हुआ गरबा पार्टनर का अनोखा रेंटल पैकेज | Indore No UPI Day : आज इंदौर में नहीं चलेगा UPI! व्यापारियों का ‘नो यूपीआई डे’, जानें वजह | MP Forest Department : वन अमले को बड़ी राहत, रेंजर-वनरक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस की बाध्यता खत्म | India Women vs Sri Lanka Women Final : भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड | Smartphone Screen Protector : मोबाइल यूजर्स ध्यान दें! स्क्रीन प्रोटेक्टर पर लागू होगा नया BIS नियम, 1 अप्रैल 2027 से बदलेगा सिस्टम | Attack on Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव का आरोप, गाड़ियों के शीशे टूटे; गौरव गोगोई ने शेयर किया वीडियो |

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 26 सितंबर तक बारिश के आसार; कई जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट

Simran Mallick / Wed, Sep 23, 2026 / Post views : 17

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर तक राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम सक्रिय है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी पहुंच रही है, जिससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिम अरब सागर तक बनी ट्रफ लाइन का असर भी प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

बस्तर संभाग में ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गरियाबंद, नारायणपुर और कोंडागांव में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।

MCB में 1150.3 मिमी औसत बारिश

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 22 सितंबर 2026 तक 1150.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इनमें कोटाडोल तहसील में सबसे ज्यादा 1517.0 मिमी, जबकि खड़गवां में 878.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मनेन्द्रगढ़ में 1100.1 मिमी, चिरमिरी में 1043.1 मिमी, केल्हारी में 950.0 मिमी और भरतपुर में 1413.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

सक्ती में 953.8 मिमी औसत वर्षा

सक्ती जिले में 1 जून से 22 सितंबर 2026 तक 953.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान औसत वर्षा 0.9 मिमी रही।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार मालखरौदा में 1125.9 मिमी, डभरा में 1027.9 मिमी, नया बाराद्वार में 1064.9 मिमी और चंद्रपुर में 1076.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts