रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने अनुरेखक (सिविल) लिखित परीक्षा (WRDT26) की मॉडल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपनी उत्तर पुस्तिका के प्रश्नों और जारी मॉडल उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
13 अगस्त तक आपत्ति का मौका
मॉडल आंसर की में किसी उत्तर को लेकर अभ्यर्थियों को आपत्ति है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत 13 अगस्त 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए यह मौका महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्राप्त आपत्तियों के आधार पर उत्तरों की समीक्षा की जा सकती है।
ऐसे डाउनलोड करें मॉडल आंसर की
अभ्यर्थी CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘मॉडल आंसर’ सेक्शन में ‘अनुरेखक (सिविल) लिखित परीक्षा (WRDT26) के मॉडल उत्तर’ लिंक पर क्लिक कर PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे मॉडल आंसर की और आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जरूर जांच लें।
Tags :
CGSSB
Chhattisgarh treasure answer key
MODEL ANSWER
ANSWER PDF
WRDT26
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन