Simran Mallick / Tue, Sep 1, 2026 / Post views : 1
भोपाल: मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कक्षा 12वीं में पहले प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले पात्र विद्यार्थियों को सरकार लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि देगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर 2026 को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के करीब 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि का अंतरण करेंगे।
लैपटॉप खरीदने मिलेंगे ₹25 हजार
प्रदेश सरकार स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना संचालित कर रही है। योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ना और उनकी उच्च शिक्षा में तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
योजना के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र प्रत्येक विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25 हजार दिए जाते हैं।
1.22 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
इस वर्ष करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में ₹25 हजार की राशि ट्रांसफर होगी। इस तरह सरकार की ओर से कुल ₹304 करोड़ 98 लाख 50 हजार से अधिक की राशि विद्यार्थियों को दी जाएगी।
पढ़ाई में मिलेगी डिजिटल मदद
सरकार की इस पहल से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, ई-लर्निंग, डिजिटल स्टडी मटेरियल और अन्य तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। इससे उच्च शिक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।
यानी 12वीं में अच्छे अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्रों के लिए यह योजना पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
Tags :
#EducationNews
#MPLaptopScheme
#MPLaptopYojana
#12thStudents
#MohanYadav
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन